
रुद्रपुर – श्री सनातन धर्म सभा के सहयोग से आज सुबह 10 बजे से पाँच मंदिर में सरकार के माध्यम से निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प का लगाया गया है। जिसमे उम्र 45 वर्ष से अधिक की आयु के लोगो को वैक्सीन लगाईं जा रही है। इस कैंप का संयुक्त रूप से विकास शर्मा और गुरमीत सिंह ने उद्धघाटन किया।
आप को बता दे कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी खतरनाक है,इससे बचाव के लिए सामाजिक,धार्मिक और व्यापारिक संस्थाए सक्रिय है और अपने अपने क्षेत्र में वेक्सीनेशन का कार्य करवा रही है। जिससे इस महामारी पर काबू पाया जा सके। इसी कड़ी में पाँच में वेक्सीनेशन का कैम्प लगाया गया है। जिसमे लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की और इंजेक्शन लगवाये।
इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नंदलाल भुड्डी, महामंत्री महेश बब्बर, मंत्री विजय जग्गा, कोषाध्यक्ष नरेश अरोरा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा, राकेश सुखीजा, दीपक गुगलानी,विक्रांत सक्सेना एडवोकेट ओर ए एन एम श्रीमती दीपा जोशी आदि थे।





















