
– अज़हर मलिक
ऊधमसिंहनगर – इस फोटो में दिख रहा यह कूड़े के ढेर बायो मेडिकल वेस्टेज कोविड अस्पताल के है,जिसे कैसे जिला अस्पताल के पास खुले में फेका गया है। लेकिन इसको डिस्पोज़ल कराने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है। जिससे अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आने वाले स्टाफ और मरीज़ो के तीमारदारों को संक्रमण का ख़तरा बना हुआ है।
केंद्र और राज्य की सरकार कोरोना से जंग करने के कितने ही दावे करे,लेकिन उसके दावों की पोल इस बायो मेडिकल वेस्टेज ने खोल कर रख दी है। जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल के पास ही लापरवाही से खुले में फेका जा रहा है,लेकिन इसे कोई देखने वाला नहीं है। इससे संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ सकता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस आर एस सावन्त का कहना है कि इस कूड़े निस्तारण के लिये जिस संस्था को उठान करने के बाद इसे डिस्ट्रॉय करने का ठेका दिया गया था। उसका भुगतान नहीं हुआ है,जिसके कारण वो कूड़ा नहीं उठा रहे है। इसके लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी कई पत्र लिखे गए है। जल्दी ही इस समस्या का निदान करा दिया जायेगा।





















