– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कोविड-19 वायरस के बढते संक्रमण के प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिये आज से सभी सभी कार्यालय 28 अप्रेल तक बंद रखने के आदेश दिये है। इन तीन दिनों में सभी सरकारी कार्यालयों को सैनेटाईजेशन करने के आदेश दिए है। आज यानी 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक सभी सरकारी कार्यालय तीन दिन तक बंद रहेंगे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किये है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग सभी नगर निकाय, राजस्व, जल संस्थान,विद्युत, खाद्य आपूर्ति, दुग्ध एवं डेयरी, कोषागार, चिकित्सा, पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबन्धन आदि विभागों के कार्यालय खुले रहेगें। सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के द्वारा आवश्यकतानुसार ही कार्मिकों को कार्यालय में बुलाया जायेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 एवं भारतीय दण्संहिता एवं अन्य अधिनियमो की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यावाही की जायेगी।





















