
– सरकारी सिस्टम पर फिर से करारा वार।– सुविधाएं हम देंगे आप अनुमति दे दो।– सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के लिए आप नेता आये सामने।
– अज़हर मलिक
काशीपुर – प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है,वहीं काशीपुर का सरकारी अस्पताल पहले ही सुविधाओ के अभाव में दम तोड रहा है, एसे में कोरोना काल के चलते यहां किसी तरह की सुविधाए मरीजों के लिए उपलब्ध न होने की वजह से निजी अस्पतालों का सहारा लेकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। लेकिन ये अस्पताल गरीबों की पहुंच से दूर होने की वजह से आम आदमी यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है।
ऐसे में सरकारी अस्पताल ही एकमात्र सहारा बच जाता है, लेकिन वहां सुविधाएं न होने की वजह से उनको दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस संकट की घड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने सीएमओ को एक पत्र लिखकर पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। उन्होने कहा कि आप अनुमति दें तो सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जो भी आवश्यकताएं है, उसको पूरा करने के लिए वो तैयार है। यदि उनको अनुमति दी जाये तो वो जरुरी उपकरणों के साथ ही विशेषज्ञों की टीम भी देने को तैयार है, जिसका खर्च वो स्वयं ही वहन करने को तैयार है।
उनके इस चौंकाने वाले पत्र से सरकारी सिस्टम पुरी तरह से हिल गया है,इस पत्र का अभी तक कोई जवाब भी उन्हें नहीं दिया गया है जबकि दीपक बाली प्रशासन के जवाब का इन्तजार कर रहे है, साथ ही लोगों की मदद के लिए उन्होंने कहा कि उनसे जो भी संभव हो सकेगा वो करेंगे।





















