
– अज़हर मलिक
काशीपुर – लॉकडाउन की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन और पुलिस ने नियमों का अनुपालन कराने के लिए उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया, साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गयी, प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले 9 बार्डर पर पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही पीएसी की दो टुकड़ियां भी चौकसी के लिए बढा दी गयी है।
साथ ही 2 बजे के बाद बाजार बंद कराने को लेकर भी चेकिंग अभियान चलाया गया,लेकिन पुलिस ने पहले दिन लोगों को नसीहत देकर छोड दिया, वैसे दुकानदारों ने समय पर ही बाजार बंद कर दिया था और लॉकडाउन का अनुपालन भी किया, सीओ सीटी अक्षय प्रह्लाद कौंड़े ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुपात को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, पुलिस बल को सख्त निर्देश दे दिये गये है, कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में फोर्स बढा दी गयी है और कोविड को लेकर सभी को नई गाइडलाईन का अनुपालन करने की हिदायद दे दी गयी है।





















