
बाजपुर – गर्मी बढ़ते ही यहां आग का अपना तांडव लगातार बड़ा रही है,एक स्थान पर खड़ी गेहूँ की फसल को जलाकर राख कर दिया वही दूसरे स्थान पर दर्जनों झोपड़ियों को अपनी चपेट में लेकर स्वाहा कर दिया। तब तक फायर बिग्रेट की गाडी पहुँचती सब कुछ तबाह हो चुका था।
बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दर्जनों परिवारों का बसेरा तबाह हो चुका था और दर्जनों परिवार झोपड़ियों में आग लगने से बेघर हो चुके खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासन पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।
बता दें कि बाजपुर के गांव इटव्वा में वन विभाग की जमीन पर रह रहे लोगों की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने धीरे-धीरे आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक करीब 100 झोपड़ियां आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। जिससे झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मौके का जायजा लिया।
तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि आग को बुझाने के लिए करीब 5 अग्निशमन विभाग की गाड़ियों का प्रयोग किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।





















