रूद्रपुर – माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर द्वार कोविड केयर सेन्टरों,चिकित्सालयों में आम जनता व मरीजो के परिजनों को सहायता करने के लिए हैल्प डैस्क स्थापित किये गये है।
जानकरी देते हुए सचिव (सि0डि0)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में स्थापित कोविड केयर सेन्टर,चिकित्सालयों 30 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पीएलवी अपनी सेवाएं देंगे।
उन्होने बताया कि कोविड केयर सेन्टर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय रूद्रपुर में पीएलवी पिंकी तिवारी (94105-13742) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा खष्टी रावत (99171-51401) दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज किच्छा में शिखा त्रिपाठ (86303-65377) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा बाॅके लाल (75005-89272) दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक होटल जिंजर रूद्रपुर में शालनी गुप्ता (63951-39545) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कंचन सक्सेना (85349-88190) दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 तक होटल आनन्द कैसर काशीपुर में गीता चन्द्रा (98374-78081) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व रणधीर सिंह सैनी (99278-31433) दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक, होटल हेवन काशीपुर में हेमा कुमारी (75007-23888) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, नागरिक चिकित्सालय खटीमा में विमल कुमार (98375-26568) प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व आरबी सिंह राना (63973-98245) दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक हैल्प डैस्क में लोगों की सहायता हेतु उपलब्ध रहेगें।
उन्होने बताया कि पराविधिक कार्यकर्तागण चिकित्सा विभाग के सहयोग से सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये कार्य करेगें। उन्होने बताया कि पराविधिक कार्यकर्तागण आमजन को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराते हुये आम जनता व मरीजों के परिजनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि अगर किसी को उपरोक्त कोविड केयर सेन्टर,चिकित्सालय से सम्बन्धित कोई जानकारी लेनी हो तो वे उक्त कोविड केयर सेन्टरों में स्थापित हैल्प डैस्क में नियुक्त पराविधिक कार्यकर्तागण से सम्पर्क कर सकते है।





















