
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर पहुंचे मदन कौशिक के स्वागत के लिए आज रूद्रपुर में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक का ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक गदगद नजर आये और उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा की पीठ थपथपाने के साथ ही कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज तय कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पहुंचे। गांधी पार्क पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद किया और गाजे बाजों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जिले की नौ विधानसभाओं की ओर से शहर में स्वागत द्वार बनाये गये थे। यहां पर भी सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का खैरमकदम किया।
इस बीच महिलाओं ने परम्परागत ढंग से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने तिलक लगाकर मदन कौशिक का अभिनंदन किया। वहीं मुस्लिम समाज, बंगाली समाज एवं पर्वतीय समाज की महिलाओं ने भी अपनी अपनी परम्परा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार बाइक रैली निकाली। रैली में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुले वाहन में सवार थे।
उनके साथ पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक प्रेम सिंह राणा, मेयर रामपाल सिंह, वन विकास निगम के निवर्तमान अध्यक्षसुरेश परिहारसहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी थे। रैली में सबसे आगे चल रहे प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत रैली गांधी पार्क से मुख्य बाजार, प्रिंस होटल, पांच मंदिर, गुरूद्वारा मोड, गुड़ मण्डी, विधवानी मार्केट, गांधी पार्क काशीपुर बाईपास रोड होती हुआ सिटी क्लब पहुंचकर संपन्न हुई । रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइकों के साथ ही कारों का काफिला और पैदल कार्यकर्ताओं का हुजूम भी शामिल था।
रैली के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सिटी क्लब में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में आज जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह भविष्य के लिए शुभ सकेत हैं। उन्होने कहा कि कार्यक्र्ताओं के इसी उत्साह की बदौलत पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में जीत का परचम लहरायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिले के कार्यकर्ताओं की उर्जा को देखकर इस बात का अहसास हो गया है कि पिछले चुनाव में जिले में हम आठ सीटें जीत पाये थे। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों भाजपा की झोली में आयेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आज कोई भी शहर और गांव विकास से अछूता नहीं है। पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में लगाकार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सेतु का काम कर रहे हैं। सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 में प्रचण्ड बहुत प्राप्त करना है। हम बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाकर ही हम मिशन 2022 को फतह करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने का आहवान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाया है इस उत्साह को आगे भी बरकरार रखना है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के ऐतिहासिक भव्य और दिव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ,पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, नानकमत्ता के विधायक डा प्रेम सिंह राणा, पर्यवेक्षक विरेन्द्र बिष्ट, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार, राजकुमारी गिरी विवेक सक्सेना हिमांशु बिष्ट अमित नारंग गुंजन सुखीजा अजय तिवारी ललित मिगलानी वेद ठुकराल नेत्रपाल मौर्य, मयंक कक्कड़ राजेंद्र श्रीधर गजेंद्र प्रजापति सुनील यादव सुशील जादव धर्मपाल कोली मजहर नईम नवाब, फरजाना बेगम, भारत भूषण संजय ठुकराल अजय तिवारी, सुरेश कोली, शैली फुटेला, श्वेता मिश्रा ललित बिष्ट, गोपी सागर, राजेश सिंह, चंचल,राजेन्द्र सिधर, अमित पुरोहित, महेश अग्रवाल, राजन राठौर, राकेश सिंह, चन्द्रसेन कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, राकेश सिंह हित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।





















