
रुद्रपुर – जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के अन्य मंत्री अपनी 4 साल की नाकामी को छुपाने के लिए और मुख्यमंत्री बदलने के बाद पूरे राज्य में जगह-जगह अपना स्वागत करा रहे हैं और रैलियां निकाल रहे हैं। इनको शर्म आनी चाहिए जहां एक और प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है जहां किसान 5 महीनों से दिन रात आंदोलन कर रहे हैं, आज महंगाई सीमा चरम पर है पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम इतने अधिक बढ़ चुके हैं, कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लेकिन इस सरकार के मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने स्वागत कराने में व्यस्त हैं। हिमांशु गाबा ने कहा कि इनको आम जनता के दुख तकलीफ से कोई लेना देना नही है मुख्यमंत्री आये दिन अजीबोगरीब बयान देते रहते है, जिनका सच्चाई से दूर दूर तक कोई लेना देना नही है। ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया है जिन्हें इतिहास तक की कोई जानकारी नही है।
श्री गाबा ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के 4 साल बर्बाद कर दिए हैं इस पर प्रदेश सरकार को सार्वजनिक रूप से राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए प्रदेश की जनता सब जान चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है श्री गाबा ने कहा कि सल्ट के उपचुनाव से इस भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है सल्ट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुत अधिक मतों से जीतने जा रही है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।





















