
– नाहिद खान
ऊधम सिंह नगर – जिले में विकास कार्यो में कैसे खुलेआम कमीशन खोरी की जा रही है,अगर इसकी सच्ची देखनी है तो यह वीडियो देखिये। कैसे मात्र तीस प्रतिशत राशि से हो रहा है विकास कार्य,जबकि 70 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में बंदरबाट हो जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
हालाकि यह वीडियो सुल्तानपुरपट्टी की नगर पंचायत के एक लिपिक का है, जो सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम को खुलेआम नगर पंचायत में हो रही कमीशनखोरी की बात को कबूल कर रहा है। वायरल वीडियो में 60 से 70 प्रतिशत कमीशन की बात कही गई है। ऐसे में विकासकार्यों का हाल समझ ही सकते है। हालांकि ये वीडियो 17 जनबरी 2021 को बनाई गई है, जिसे 28 फरबरी 2021 को वायरल किया गया है।
(कमीशनखोरी की वायरल वीडियो)
आपको बता दें कि उपजिलाधिकारी को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम ने शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यो में कमीशन खोरी कर सरकारी धन का दुरूपयोग कर निजी जेब भरने का आरोप लगाया गया था। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में विकास कार्यो में मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसके लिये मोहम्मद अकरम ने नगर पंचायत के लिपिक का स्टिंग कर लिया और बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर से ठेकेदारो से मिलीभगत कर नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, जे.ई., ए.ई., लिपिक व वार्ड मेम्बर विकास कार्यो का 70 प्रतिशत धनराशी की बंदरबाट करने की बात कही गई है । मात्र 30 प्रतिशत धनराशी से ही विकास कार्यो में उपयोग की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के कबूलनामे का यह वायरल वीडियो 9:19 मिनट की है, जिसमे कमीशन खोरी का पूरा कबूलनामा कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में जानकारी दे रहा शख्स नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के प्रधान लिपिक के पद पर हैं, जबकि उनसे बात कर रहें है, समाज सेवी मोहम्मद अकरम हैं। जिन्होंने इस भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। इस वीडियो के कबूलनामे के सूबे की भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की पोल खुलती नज़र आ रही है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद अकरम का साफ़ कहना है कि उन्होंने साक्ष्य के रूप में यह वीडियो बनाई थी,जिससे शासन प्रशासन के सामने सच्चाई आ सके।
(श्रीमती रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर)
वही इस मामले में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर रंजना राजगुरु का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में जो बोला गया है,उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि ये आरोप सच निकलते है, तो अधिकारियों कर्मचारियों पर कठोर से कठोर करवाही की जायेगी।





















