
– इंडिया नज़र ब्यूरो
नई दिल्ली – देश के सबसे बड़े डायलिसिस हॉस्पीटल का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कल यानी रविवार से शुभारम्भ कर दिया है। यह देश का पहला ऐसा अस्पताल होगा, जहाँ केश काउन्टर नहीं होगा यहां इलाज के साथ दवाईया भी मुफ्त में मिलेंगी। देश में किडनी के मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे है ,जिससे गरीबो और असहाय लोग इलाज के अभाव में अपनी ज़िन्दगी हार जाते है। लेकिन यह अस्पताल उनके लिये किसी संजीवनी से कम नहीं है।
सिख समुदाय सेवा के मामले में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाता रहा है,इसमें एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का सबसे बड़ा और आधुनिक डायलिसिस हॉस्पीटल में जर्मनी की मशीनों का उपयोग किया जाएगा। जिससे मरीज़ो को कोई असुविधा नहीं होगी।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा ने इस अस्पताल की एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमे साफ़ रूप से देखा जा सकता है कि अस्पताल में सभी आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। अब गरीबो को इलाज के लिये इधर उधर नहीं भटकना नहीं पडेगा। जो इलाज के अभाव में अपनी ज़िन्दगी हार जाते है।






















