

ऊधम सिंह नगर – जिले के एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने आज फिर अवैध वसूली करने,वाहन चालकों को परेशान करने और पुलिस की छवि धूमिल करने पर बढ़ा एक्शन लेते हुए किच्छा क्षेत्र की दरऊ पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद्र बेलवाल ओर कानि0 मनोज, कानि0 रविन्द्र, और कानि0 गोरखनाथ को निलंबित कर दिया है ।
एसएसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी पुलिस कर्मी ने पुलिस की छवि धूमिल की या कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता या लापरवाही बरती तो उस पर आगे कार्यवाही जारी रहेगी।





















