

– अज़हर मलिक
काशीपुर : उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री शादाब शम्स काशीपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुचे। जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को खुले मंच पर आकर ब्यौरा प्रस्तुत करने की भी बात कही है।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार में 15 सूत्रीय क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शादाब शम्स अपने दो दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर पहुंचे, जहां उन्होंने काशीपुर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति के करोड़ों रुपए के विकास कार्य ऊधम सिंह नगर में किए जा रहे हैं। जिसका उनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार देश की जनता के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर खुले मंच पर आने की बात कही जिससे प्रदेश की जनता को स्पष्ट हो सके कि कौन सी सरकार ने जनता के लिए बेहतर कार्य किया है।



















