

– नाहिद खान
किच्छा – आज उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का 64 वा जन्मदिन था,इसे धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाया गया। इस जन्मदिन से किच्छा विधानसभा में नये राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत हो गई है। तेज़ तर्रार नेता तिलक राज बेहड़ ने अब अपने राजनीतिक क्षेत्र को बदल लिया है,जन्मदिन के बहाने उन्होंने अपने समर्थको को एक सन्देश देने के लिए ही जन्मदिन का आयोजन किच्छा में किया था।


आपको बता दे कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी ,इसपर कुछ कांग्रेसी नेताओ ने विरोध भी जताया था। लेकिन उन्होंने इस पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी बल्कि उन्होंने अपना जन्मदिन किच्छा में मनाने का निर्णय लिया। उनके जन्मदिन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव राजनीतिक दलों के नेता,सामाजिक,धार्मिक संस्थाओ से जुड़े लोगो ने बेहड़ को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस चिन्ह के बने जन्मदिन के विशाल केक को काटकर इन लम्हो को यादगार बनाया। गुंजन पैलेस में आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश दुआ सहित दर्जनों लोगो ने भाजपा को बाय बाय कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। बेहड़ की जन्मदिन पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी विशेष पहुंच कर उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर तिलक राज बेहड़ कहा कि वो सेवक के रूप में पहले भी इस क्षेत्र की सेवा कर चुके है ,सबका आर्शीवाद मिलेगा तो आगे भी वो सेवक बनकर क्षेत्र की सेवा करेंगे साथ ही क्षेत्र का विकास करेंगे। जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सरवर यार खान, पूर्व विधायक नारायण पाल, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, चौधरी भूपेंद्र सिंह ‘बबलू’, नितिन शर्मा, संदीप चुग, फिरासत खान, निर्मल सिंह हंसपाल, अशोक चुग, दिलीप सिंह बिष्ट, रामबाबू , जसविंदर सिंह, कैलाश खन्ना, ओमप्रकाश दुआ, पुर्व ब्लाक प्रमुख मेजर सिंह, किच्छा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ,पंजाबी सभा अध्यक्ष प्रवीण रहेजा, महामंत्री अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष मनोज गांधी, सुनीता कश्यप, वीरू बाठला सहित शांतीपुरी, रुद्रपुर सितारगंज, हल्द्वानी आदि स्थानों से सैकडो की संख्या में लोग मौजूद रहे। इधर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया है।




























