
– अज़हर मलिक
काशीपुर – आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा है कि जिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सम्मान न मिलने से अपने राजनीतिक दलों में दुखी एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्हें तुरंत अपने दलों को छोड़कर देश और प्रदेश की राजनीति बदलने के संघर्ष में शामिल होने हेतु आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए । हम उनका हृदय से सम्मान और स्वागत करेंगे
श्री बाली ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी अथवा संगठन की जान होते हैं जो लाख संघर्ष झेल कर भी अपनी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, औरअपनी-अपनीपार्टियों के लिए अपनी जान तक लगा देते हैं ! कार्यकर्ताओं के अभाव में किसी भी पार्टी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती ! इस सबके बाद भी यदि राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते तो यह बड़ी हीशर्मनाक बात है ! अपने दलों में उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं से वह ससम्मान निवेदन करते हैं कि वे बेहिचक देश की राजनीति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाए ! उन्हे न सिर्फ सम्मान दिया जाएगा बल्कि उस सम्मान की रक्षा भी की जाएगी ! अपमानित हो रहे कार्यकर्ताओं को समझ लेना चाहिए कि जो राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते वे भला जनता का क्या सम्मान करेंगे और देश व प्रदेश का क्या भविष्य बनाएंगे?





















