


– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष आमने सामने
– क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष से माफ़ी मांगेंगे ?
– इंडिया नज़र ब्यूरो
नैनीताल – उत्तराखंड राज्य के भाजपा प्रदेश मुखिया बंशीधर भगत की इनदिनों जमकर आलोचना हो रही है,उनकी यह आलोचना नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग करने को लेकर है। महिलाओ के सम्मान की बात करने वाली भाजपा के मुखिया से ऐसे शब्दों की उम्मीद किसी को नहीं थी। इस ब्यान के बाद अब भगत विपक्ष के निशाने पर आ गये है ,विपक्षियों के साथ साथ ही उनकी पार्टी के लोग भी भगत के इस ब्यान को लेकर असहज नज़र आ रहे है।
(यह है बंशीधर भगत की वायरल वीडियो)
भाजपा प्रदेश मुखिया भीमताल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पार्टीजनों को सम्बोधित कर रहे थे,तब उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के उस ब्यान को लेकर कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है,को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने मर्यादित शब्दों की सीमा को लांग दिया था। जिसके बाद राजनीतिक तूफ़ान उठ खड़ा हुआ है और बंशीधर भगत की जमकर आलोचनाओं हो रही है। अभी तक भाजपा प्रदेश मुखिया ने अपने ब्यान को लेकर कोई सफाई नहीं दी है और न ही माफ़ी मांगी है।
(देखिये क्या कहा इंदिरा हृदयेश,नेता प्रतिपक्ष ने)
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि जो भाजपा बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ और नारी के सम्मान की बात करती है,उस पार्टी के प्रदेश मुखिया की टिप्पणी से पार्टी का चाल, सबके सामने आ गया है। जब पार्टी अध्यक्ष की मातृशक्ति के वारे में ऐसी सोच होगी तो इससे पार्टी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे इसक जानकारी मिली थी,लेकिन मै भगत के इस ब्यान पर उनकी आलोचना नहीं करुँगी। मेरे संस्कार में ऐसा नहीं है,राजनीतिक आलोचना अलग चीज़ है,व्यक्तिगत असंसदीय भाषा किसी के लिए भी सही नहीं है।
जो भी हो भाजपा के प्रदेश के मुखिया बंशीधर भगत के इस ब्यान से सर्द हवाओ में गर्माहट पैदा कर दी है आने वाले समय में बीच ज़ुबानी युद्ध होना तय है। देखना है कि बंशीधर भगत अपने ब्यान पर माफ़ी मांगते है अथवा कोई नया राजनीतिक रंग देते है।

























