

– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ईमानदारी आज भी ज़िंदा है,इसकी ताज़ा मिसाल कायम की है रुद्रपुर सिटी पेट्रोल यूनिट यानी सीपीयू में तैनात एक दरोगा और उसके एक सहयोगी पुलिस कर्मी ने। जिन्होंने गिरा हुआ मिला मोबाइल फ़ोन उसके असली मालिक के सुपुर्द कर अपने कर्तव्य का परिचय दिया साथ ही ईमानदारी भी दिखाई।
दरअसल हुआ यह था कि ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक सतपाल सिंह पटवाल और उनके साथी मानवेन्द्र सिंह नगर निगम से इंदिरा चौक पर जा रहे थे। उन्हें मज़ार के समीप सैमसंग का गिरा हुआ एक मोबाइल फ़ोन मिला। इस फ़ोन को उन्होंने आसपास के लोगो को दिखा कर पूछताछ की लेकिन उसके मालिक का पता नहीं चल पाया। जिस पर यह दोनों सीपीयू कर्मी गए।
कुछ देर बाद एक व्यक्ति अपना खोया हुआ मोबाइल ढूंढ़ता हुआ पहुंचा। सीपीयू कर्मी उसके पास गये और उसक परेशानी पूछी तो उसने बताया कि मेरा नाम हरप्रीत है और बगवाड़ा का रहने वाला हूँ। मेरा मोबाइल इंदिरा चौक पर कही खो गया है। जिस पर सीपीयू कर्मियों ने गिरा पड़ा मोबाइल हरप्रीत को दिखाया तो उसने अपना मोबाइल पहचान लिया। जिस पर सीपीयू कर्मियों ने हरप्रीत को मोबाइल सौप दिया। हरप्रीत ने अपना मोबाइल वापस पाकर सीपीयू कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।

























