
– नाहिद खान
रुद्रपुर – उत्तराखंड के शांत रुद्रपुर में कल देर शाम गुरुनानक टायर्स की दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने बेखौफ होकर जिस तरह ताबड़तोड़ फायरिंग की उससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैली हुई है। फायरिंग के बाद जिस तरह व्यापारी के पास गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से फ़ोन आया और उससे एक करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की उससे इस घटना में शामिल अपराधियों के तार कही न कही किसी बड़े गेंग से जुड़े होने आशंका व्यक्त की जा रही है।

यह गनीमत रही कि इस फायरिंग की घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। दुकान स्वामी भी घटना के समय मौजूद नहीं था ,उस समय दुकान पर उसके मामा बैठे हुए थे। फायरिंग के कुछ ही देर बाद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से व्यापारी को फ़ोन कर धमकी देते हुए एक करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की । लारेंस विश्नोई वो गैंगस्टर है जिसने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल वो जेल में बताया जा रहा है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सचमुच लारेंस बिश्नोई ने यह फ़ोन किया था ? या किसी दूसरे गेंग ने उसके नाम का प्रयोग कर यह घटना की है। पुलिस की चार टीमें इसी गुत्थी को सुलझाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित की गई है।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई जेल से ही सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए काफी कुख्यात है। ऐसे में पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उसने फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि यह गैंगस्टर जेल से ही अपने गिरोह का संचालन करता है।
पुलिस का अनुमान है कि रुद्रपुर की घटना में किसी दूसरे गेंग ने इस वारदात को अंजाम देकर फिरौती बसूलने की कोशिश की है। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।





















