
-अज़हर मलिककाशीपुर – कॉमेडियन से राजनेता बने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से सांसद भगवंत मान आज अपने दो दिवसीय न्याय किसान यात्रा के दौरे पर उत्तराखंड के काशीपुर पहुंचे। यहां पहुचंने पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया।
उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर तराई में लगातार आम आदमी पार्टी अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी यहां दौरा करके जा चुके है।

आज भगवंत मान जब उत्तराखंड के बॉर्डर पर पहुंचे तो जसपुर से लेकर काशीपुर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उनकी न्याय यात्रा यहां से शुरू हुई है,जो खटीमा में कल खत्म होगी। यह न्याय यात्रा किसानो के समर्थन और तीन कृषि बिल के विरुद्ध निकाली गई है। यह जसपुर से शुरू होकर काशीपुर,बाजपुर,रुद्रपुर,किच्छा,सितारगंज और खटीमा तक जायेगी .जो किसानो के बीच केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि बिलो के खिलाफ लोगो को जागृत करेगी।
भगवंत मान का कहना है कि किसान पिछले एक महीने से ठण्ड में कृषि क़ानून के खिलाफ सड़को पर है। लेकिन केंद्र सरकार किसानो की बात नहीं सुन रही है। देश का अन्नदाता आज सड़को पर है। उसकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही है,जब तक किसानो की बात नहीं सुनी जायेगी किसान आंदोलन जारी रखेंगे।





















