
– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – सितारगंज के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता ने रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में साफ़ कर दिया है कि वो किसान आंदोलन के समर्थन में किसानो के साथ दिल्ली कुछ करेंगे। ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस उन्हें नहीं रोक पायेगी। आप को बता दे जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने ऊधम सिंह नगर जिले की सीमा से किसानो को उत्तर प्रदेश न जाने देने के लिये निर्देशित किया है। सीमा पर पुलिस फ़ोर्स मुस्तैद है। ऐसे में किसानो के समर्थन में उत्तराखंड की तराई इलाके से भारी संख्या में किसान आंदोलन समर्थक किसान 25 को दिल्ली कुछ कीतैयारी कर रहे है। इन किसानो के समर्थन में कांग्रेसी नेता और सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने एक प्रेस वार्ता रखी थी।

पत्रकारों द्वारा पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच दिल्ली दिल्ली कूच करने के सवाल पर पूर्व विधायक ने चुनौती भरे शब्दों में कहा कि वो सैकड़ो गाड़ियों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस उन्हें नहीं रोक पायेगी। वो किसानो के हितो लड़ाई में खुल कर किसानो का समर्थन कर रहे है।
हालांकि किसान आंदोलनकारियों को रोकने के लिये पुलिस के आला अधिकारियों की तैनाती सहित सात कंपनी पीएसी और छः सौ से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। साथ ही एलआईयू हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए है,कि किसान बॉर्डर पार न कर सके। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने किसानो को समझाने और उनसे दिल्ली न जाने की अपील करने के लिये भी कई टीम गठित की है। जो किसानो के कल के कार्यक्रम को रद्द करवाने की कोशिश में लगी हुई है।





















