
– राजीव कुमार गौड़रुद्रपुर – आज़ादी के बाद बंजर तराई को आबाद करने में योगदान देने वाले तराई के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सुमेर शुक्ल की 43 वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर उनके पुत्र और किच्छा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम में समा बांध गई।

कार्यक्रम केआयोजक और स्वतंत्रता सेनानी राम सुमेर शुक्ल के पुत्र भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद कराने में उनका महवपूर्ण योगदान रहा है। के सी पंत ने उनको तराई को बसाने के लिए कहा था,तब इसे बसाने में उन्होंने महत्पूर्ण कार्य किया था। जिस तरह का देश वो देखना चाहते थे ,हम सब मिलकर उनके सपनो का भारत बनाने में योगदान करे यही उनके पुण्यतिथि पर हम सबका संकल्प होना चाहिए।
कार्यक्रम रुद्रपुर विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि हमें देश की आज़ादी में योगदान देने वाले महापुरुष के बताये मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने अंग्रेज़ो से देश को मुख्त करवाया था। उनके योगदान को स्मरण करने से हमें नये रास्ते पर चलने की प्रेणना मिलेगी।
आपको बता दे कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी का जन्म ग्राम भेड़ी तहसील रुद्रपुर जिला देवरिया तत्कालीन जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 1915 को हुआ था, उन्होंने छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दी। स्व0 शुक्ल 1936 में लाहौर अधिवेशन में मात्र 21 वर्ष की आयु में जिन्ना के द्वीराष्ट्रवाद का खुले मंच से विरोध किया था व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। नैनी जेल इलाहाबाद व फतेहगढ़ जेल में हुए नजर बंदी कैदी के रूप में अनेक घोर यातनाएं सही। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी द्वारा तराई को आबाद करने की जिम्मेदारी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के नेतृत्व में गठित 3 सदस्य टीम को सौंपी गई, स्वर्गीय शुक्ल ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तराई को आबाद किया। आज जो रुद्रपुर का विकसित स्वरूप दिख रहा है इसकी नींव 1956 में स्वर्गीय शुक्ल जी ने रखी थी।

कार्यक्रम में उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया गया, इस दौरान गायक गगन ग्रोवर और घनश्याम शर्मा ने अनेक धार्मिक व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये । इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल व ब्लाक प्रमुख विपिन जल्होत्रा, के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धाजलि दी। इस मोके पर श्वेता मिश्रा,राजकुमारी गिरि,फरजाना बेगम,अनिल चौहान,रोशन अरोरा,हरविंदर सिंह चुघ,नीलकंठ राणा,समी गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजुद थे। पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मारक ट्रस्ट की ओर से 5 दिब्यागों को ट्राई साइकिल व 60 निःशक्तजनो को कम्बल वितरण किया गया।






















