
- समाज सेविका प्रिया शर्मा को लोहा लेने पर तलवार और शाल ओढ़ा कर दिया गया विशिष्ठ सम्मान
- समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाये हुई सम्मानित।
- पत्रकारों को भी किया भाईचारा एकता मंच ने सम्मानित।
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ‘भाईचारा एकता मंच’ ने यहां रामलीला मैदान में ‘नारी सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। नारी सम्मान समारोह में महिलाओ के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिये सभी ने भाईचारा एकता मंच की तारीफ़ की। अभी तक जिले में ऐसा कोई महिलाओ का संघठन नहीं था जिसके बैनर तले महिलाये अपने अधिकारों के लिये आवाज़ बुलंद कर सके। लेकिन आज नारी सम्मान समारोह में महिलाओ ने पूरे राज्य में भाईचारा एकता मंच संघठन को नई उचाईयो तक पहुंचाने का बीड़ा भी उठाया।

‘भाईचारा एकता मंच’ ने ‘विशिष्ठ सम्मान’ के लिये महिला बिल्डर और समाज सेविका प्रिया शर्मा का चयन किया। उन्हें मंच पर बुला कर तलवार भेंट स्वरूप प्रदान की गई और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। प्रिया शर्मा ने कहा कि यह तलवार रानी झांसी की याद दिलाती है। जिसने महिला होने के बाद भी आज़ादी के लिये अपने प्राणो की आहुति दे दी थी। उन्होंने कहा महिलाओ को हमेशा अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पडेगा। तभी वो अपने अधिकार प्राप्त कर सकती है। भाईचारा एकता मंच की तारीफ करते हुए कहा कि इस संघठन ने बहुत काम समय में महिलाओ को एकजुट कर दिया है।

भाजपा की राजकुमारी गिरी ने कहा कि एक गैर राजनीतिक संघठन ने महिलाओ के अधिकारों की आवाज़ बुलंद की है,जो काबिले तारीफ़ है। कांग्रेस की मीना शर्मा ने कहा कि महिलाये एकजुट हो जाये तो कोई भी उनका शोषण नहीं कर सकता। सभी वक्ताओं ने एक सुर में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम रखा है। यह एक अच्छा कदम है।
कार्यक्रम में भाजपा की मोनिका गुप्ता, डॉक्टर तनुजा सिन्हा ममता नारंग नीलम कांडपाल, माही सकलानी, सूरजमुखी, गायत्री पांडे, किरण राठौड़, डॉक्टर मीणा अधिकारी सहित दर्जनों महिलाओं को भाईचारा एकता मंच ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। महिलाओ के अलावा भाईचारा एकता मंच ने लेखनी के माध्यम से समाज की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भाईचारा एकता मंच के कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी रामपाल धनक,र जिला अध्यक्ष सुमन पंत, प्रवीण खान, सायला खातून, शीला चौधरी, बबली रस्तोगी, राजकुमारी गिरी, रिंकू यादव, नूरजहां, तैयब निशा, रश्मि रस्तोगी, सुशील रस्तोगी, अलका गंगवार, रेखा गंगवार, अनीता, संगीता, गीता, हेमलता शर्मा, नेहा, रेनू, मीना, रश्मि रस्तोगी सहित भाईचारा एकता मंच की हजारों महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला द्वारा किया गया।





















