

रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में कल यानी एक मार्च भारतीय किसान यूनियन सहित संयुक्त मोर्चा व अन्य किसान संघठनो द्वारा आयोजित ‘किसान महापंचायत’ की आज दिनभर तैयारियां होती रही। यह महापंचायत किच्छा बाईपास स्थित किसान मैदान में होगी। पहले इस मैदान को मोदी मैदान का नाम दिया गया था,किन्तु किसानो ने इसे अब किसान मैदान कर दिया है। इस रैली को कल किसान नेता राकेश टिकैत सहित राष्ट्रीय किसान नेता सम्बोधित करेंगे। किसान महापंचायत में भारी संख्या में किसानो के जुटने की उम्मीद है।
इस किसान महापंचायत में जिले के साथ समीपवर्ती उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी किसान पहुंचेंगे। किसान नेता पचास हज़ार से ज़्यादा किसानो के इस महा पंचायत में शामिल होने का दावा कर रहे है। यह महापंचायत केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलो को वापस लेने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है।
आयोजकों द्वारा किसानो के ट्रैक्टरो और दूसरे वाहनों की पार्किंग के लिये भी व्यवस्था की गई है,जिससे किसानो को महापंचायत में शामिल होने में कोई असुविधा न हो। इस महापंचायत के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किये गए है।
(तेजेन्द्र सिंह विर्क आयोजन)
आयोजक तेजेंदर सिंह विर्क का कहना है कि संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित किसानो की यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी,इसमें भारी संख्या में किसान जुटेंगे और अपनी माँगो को लेकर आवाज़ बुलंद करेंगे। इसमें पीलीभीत,बरेली,रामपुर,मुरादाबाद सहित तराई के इलाके किसान भागीदारी करेंगे। महापंचायत में मुख्य केंद्र किसान नेता राकेश टिकैत रहेंगे।
आयोजक रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अपने कार्यकर्ताओ को मुख्य रोड से लेकर आयोजन स्थल तक लगा रहे है। जिससे बाहर से आने वाले किसानो को कोई दिक्कत न हो।





















