

– राजीव कुमार गौड़
रुद्रपुर – यहां कल आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओ के साथ ही किसान नेताओ ने मंच सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। साथ ही किसान महापंचायत में किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिये आयोजक कर्ताओ ने मीटिंग कर मंत्रणा की।
आपको बता दे कल होने वाली संयुक्र मोर्चा की किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे है। भारतीय किसान यूनियन सहित तमाम किसान संघठनो और कई राजनीतिक दलों का इस महापंचायत को समर्थन है।
सभा स्थल पर जायज़ा लेने आये किसान नेता सुरेश पपनेजा का कहना है कि किसान मोर्चा की यह महापंचायत है,इसमें बहुत बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे।
वही किसान नेता जितेंद्र सिंह संधू का कहना है महापंचायत तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि तीन महीने से ज़्यादा वक्त हो गया है किसान आंदोलन कर रहे है ,लेकिन केंद्र सरकार किसानो की बात नहीं सुन रही है,किसान का अपमान हो रहा है। किसान इस बिल को ख़त्म करा कर ही उठेगा।





















