

ऊधम सिंह नगर – पहाड़ो में हो रही बर्फबारी भले ही वहां गए सैलानियों के लिए खुशी की बात हो लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्र ठंड और घने कोहरे की चपेट में आ गये है। घने कोहरे की चादर ऐसी छाई कि जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती ठंड से लोग घर में रहने को मजबूर हैं। बढ़ते कोहरे में वाहन चलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं।
उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती ठंड के साथ साथ घना कोहरे की सफेद चादर से विजिबिलिटी बिल्कुल खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने भी मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर 3 दिन का अलर्ट जारी किया था और सावधानी बरतने की अपील की थी। मैदानी क्षेत्रों में मौसम भी अपने अलग-अलग रंग दिखाई दे रहा है दिन में खिलखिलाती धूप तो शाम होते ही कोहरे की घनी सफेद चादर जिसके कारण गाड़ियों की संख्या के साथ गाड़ियों की रफ्तार बिल्कुल धीमी पढ़ती हुई दिखाई दे रही है। काशीपुर का नेशनल हाईवे जिस पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, उस नेशनल हाईवे पर चलने वाली गाड़ियों की संख्याओं में ब्रेक लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। रात्रि के समय गाड़ियां चलाना किसी चुनौती से कम नहीं सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जो अपनी पार्किंग लाइटों के साथ बहुत कम गति के साथ वाहन चलाने के लिए मजबूर हैं।





















