

– अज़हर मलिककाशीपुर – ”मैं कोरोना वैक्सीन को किसी पार्टी से जोड़ कर नहीं देखता,वो देश के वैज्ञानिको की खोज है,जिसका मैं स्वागत करता हूँ उन्हें बधाई देता हूँ। सरकार से यह सवाल ज़रूर करना चाहता हूँ कि ऐसा फैक्टर है जिसका तथ्य पूर्ण भरोसा प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि देश में कोरोना वैक्सीन दो ट्रायल के बाद बिना थर्ड ट्रायल के बिना भी पूरी तरह कारगर है और सुरक्षित है।”
यह सवाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी पर व्यक्त किये। साथ ही सवाल उठाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस पर लोकतांत्रिक देश में सवाल नहीं उठेंगे तो क्या पकिस्तान में उठेंगे ?

कोरोना वैक्सीन को लेकर युद्ध स्तर कोबिड वेक्सिनेशन का पूर्वाभ्यास देश भर में चल रहा है। जहाँ इसको लेकर खुशिया है, वही इसको लेकर सवाल भी उठाये जा रहे है। कई राजनीतिक पार्टियां इसपर सवाल खड़े कर रहीं हैं। पिछले दिनों यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े किये थे। अब ताज़ा मामला उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वैक्सीन के थर्ड ट्रायल के बिना वेक्सिनेशन को लेकर सवाल खड़े किये हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहाँ थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाया,वही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर मज़ाकिया लहज़े में कहा कि लोकतंत्र में सवाल नही उठेंगे तब क्या पाकिस्तान में उठेंगे। सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।
आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों शोरो पर हैं स्वास्थ्य महकने ने वेक्सिनेशन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर उत्तराखंड में दूसरे चरण की ड्राई रन करना शुरू कर दिया हैं।
पूर्व मुख्यंत्री हरीश रावत इन दिनों कुमाऊँ दौरे पर है, उन्होंने काशीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए थर्ड ट्रायल के बिना वेक्सिनेशन पर सवाल उठाये थे। उनका कहना था कि इस वजह से बजह से लोगो मे भय का माहौल है। जिसे प्रधानमंत्री को सामने आकर इसका जबाब देना चाहिए।





















