

ऊधम सिंह नगर – किसानो के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक चिकित्सक को भारी पढ़ गया,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक के माफ़ी मांगने पर मामले का पटाक्षेप हुआ।
मामला था जिले के काशीपुर का जहा एक प्रतिष्ठित आई चिकित्सक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर किसानों को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी, फिर क्या था,चिकित्सक के इस कृत्य से किसानो में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने चिकित्सक के क्लिनिक के बाहर सड़क पर दरिया बिछा कर धरना शुरू कर दिया और चिकित्सक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। किसानो के प्रबल विरोध के चलते चिकित्सक ने चुपचाप अपनी गलती की पुलिस के समक्ष माफ़ी मांग कर किसानो के गुस्से को शांत किया।
लेकिन इसी बीच वहां क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा वहा पहुंच गये,फिर क्या था,किसान उनसे किसानो के समर्थन में धरना प्रदर्शन में बैठने की मांग करने लगे। इसको लेकर किसान समर्थको की उनसे तीखी नोकझोक भी हुई और उन्होंने भाजपा विधायक से इस्तीफा देने की मांग कर दी। किसानो का बढ़ता गुस्सा देख कर उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें वहा से सुरक्षित ले गये।

























