

– तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात
– सिपाही सहित तीनो आरोपी गिरफ्तार
– दीपक शर्मा
बाजपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में कल देर रात्रि एक सिपाही और उसके दो साथियो से पान के खोखे के दुकानदार से मामूली विवाद होने पर खोखा दुकानदार की गाडी से कुचल कर ह्त्या कर देने से हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगो ने शव को कोतवाली के बाहर रख कर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाजपुर में तनाव देखते हुए आसपास की पुलिस फ़ोर्स बुला ली गई है,पुलिस कर्मी सहित तीन लोगो के विरुद्ध एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर सिपाही प्रवीण थाना बाजपुर,गौरव राठौर निवासी बाजपुर, जीवन निवासी नैनीताल के खिलाफ 302, 504, 506 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच एसएसपी ने काशीपुर के कोतवाल को सौपी है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है।

मामला मामूली विवाद का बताया जा रहा है,बाजपुर कोतवाली में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार उसके साले जीवन व गौरव राठौर पान दुकानदार गौरव रोहिला के पास आये और सिगरेट ली,पैसे मांगें तो यह गालिया देने लगे, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था। जिस पर उसने अपने भाई अजय को बुला लिया। जिससे दोनों पक्षों के बीच तानंतनी बढ़ गई। दूसरे पक्ष ने तेज़ी से कार संख्या-UK-04W-3100 चला कर गौरव रोहिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस पर हंगामा खड़ा हो गया और आक्रोशित लोगो ने कोतवाली के बाहर शव रख कर प्रदर्शन किया। बाजपुर में इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है। नगर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच काशीपुर कोतवाली के एसएचओ को सौपी गई है





















