
– नाहिद खान रुद्रपुर – औधोगिक नगरी के नाम से देश के नक़्शे पर अलग पहचान बनाने वाले और मशहूर राजा रूद्र के बसाये नगर रुद्रपुर में आकांक्षा आटोमोबाइल के मेनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत अग्रवाल के कारोबार की बहुत कम उम्र में बुलंदिया छूने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।
राजा कीचम की राजधानी जिसे अब किच्छा के नाम से जाना जाता,में जन्मे पुनीत अग्रवाल ने अपने परिवार से कारोबार के ऐसे गुर सीखे कि आज वो जिले में ही नहीं बल्कि राज्य से बाहर उत्तर प्रदेश में भी अपने कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचा रहे है। वो अपनी अलग पहचान बना चुके है। उनकी कारोबारी सोच ने उनके कारोबार का मस्तक ऊंचा कर दिया है।

पुनीत अग्रवाल ने अपने कारोबार की शुरुआत उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद में 2003 में मारूती सजूकी का शोरूम खोल कर की थी। उस वक्त रुद्रपुर में रिस्क नहीं लिया जा सकता था। लेकिन कहावत है कि मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कारोबार के गुर में सर्वोच्च है ग्राहक की पूर्ण संतुष्टि,इसी को पुनीत अग्रवाल ने अपने कारोबार की बढ़ोतरी का मिशन बना लिया। फिर क्या था कारोबार फलता फूलता चला गया।
उत्तराखंड में उनके रुद्रपुर,गदरपुर,बाजपुर.काशीपुर,खटीमा, सितारगंज, टनकपुर,चम्पावत,जसपुर, के अलावा उत्तर प्रदेश में दो शहरों गजरौला,मुरादाबाद में अशोका लीलैंड के आधुनिकतम शोरूम है। जहाँ गाड़ियों के ग्राहकों को समस्त सुविधाये उपलब्ध करवा रहे है। साथ ही आम आदमी के बजट का भी ध्यान रखते है। एक ही जगह बीमा,गाडी के कागज़ात बनवाने में मदद की सुविधा और गारंटी वारंटी के मन्त्र को लागू किया, जिससे उनके ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि मिली। आज यही ग्राहक उनके प्रचार का सबसे मज़बूत माध्यम है।
अब भी वो कुछ नया करने की सोचते रहते है,उनकी कारोबारी सोच ने सैकड़ो ऐसे बेरोज़गारो को रोज़गार के अवसर भी प्रदान किये है, जो उनके विभिन्न शोरूम में कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे है। कोरोनाकाल में भी उन्होंने अपने ग्राहकों को जोड़े रखा और उन्हें ऐसे समय में भी सभी सुविधाये प्रदान करवाई।

पुनीत अग्रवाल ने वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार की योजनाओं को अपने ग्राहकों के साथ ही आमजन तक पहुंचा दिया है। उनकी कस्टूमर केयर सर्विस व्हाट्सप्प पर उपलब्ध है और फेस बुक और वेबसाईड पर मार्केटिंग की जानकारी उपलब्ध है।
मृद भाषी पुनीत अग्रवाल का कहना है कि वो अपने कारोबार के साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक,धार्मिक क्रिया कलापो में भी योगदान देते रहते है। मुख्यमंत्री राहत कोष में पाँच लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। निकट भविष्य में उनकी योजना गरीबो के इलाज के लिये एक ऐसे चलते फिरते मोबाइल अस्पताल को शुरू करने की है। जिससे मरीज़ो को उनके घर पर ही इलाज मिल सके। पुनीत अग्रवाल का कहना है कि आशीर्वाद में सबसे बड़ा दम होता है,जैसे अभी तक सभी का आशीर्वाद,सहयोग मिल रहा है वैसा ही मिलता रहे। नये साल के आगाज़ में नया नूतन साल 2021 सभी ग्राहकों,शुभचिंतको,सहयोगियों के लिये शुभ हो।





















