
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – आप नया साल शुरू होने से पहले नई कार खरीदने का मन बना रहे है,तो दिसंबर ख़त्म होने से पहले खरीद ले। नये साल में कार कंपनियों द्वारा नई कारो के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। जैसे नेक्सा और आकांक्षा आटोमोबाइल शोरूम में नई कार खरीदने पर कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे है।

आकांक्षा आटोमोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल ने इंडिया नज़र को जानकारी देते हुए बताया कि मारुती सजूकी के तमाम आकर्षक मॉडल पर नये साल में कीमते बढ़ जायेंगी। अपने ग्राहकों के लिये हमारे द्वारा विशेष ऑफर प्रदान किये जा रहे है। जिसका लाभ नई कार खरीदने के शौकीन उठा सकते है। यह ऑफर उनके नये साल का तोहफा होगा।
मारुती सजूकी देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है,इसके कुछ मोडल तो आज भी अपने ग्राहकों की पसंद बने हुए है। बढ़ती महंगाई से इसके स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में इज़ाफ़ा हो रहा है। जिससे कंपनी ने नये साल में अपनी कार के दामों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है,यह कीमते कितने प्रतिशत बढ़ेंगी अभी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इसक लेकर नये साल में ही फैसला होगा। ऐसे में खरीदारों के लिये दिसंबर का यह माह मारुती कार खरीदने के लिये सबसे अच्छा है।





















