
– नाहिद खान
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ऐसा कुछ करते है कि उनके विरोधी भी कायल हो जाते है। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा ही कुछ किया, वो अलसुबह दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुच गये। उनका वहां जाने के कार्यक्रम की किसी को कोई सूचना नही थी।
आप को बता दे कि सिखों के 9वे गुरु तेग बहादुर का 400वा प्रकाश उत्सव है।प्रधानमंत्री ने केसरिया कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने गुरुद्वारा पहुच कर शीश झुका कर गुरु तेग बहादुर कोमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी।

रकाबगंज गुरुद्वारा जाने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपने फोटो के साथ दी। तीन भाषाओं में उन्होंने ट्वीट किया,हिंदी,पंजाबी ओर इंग्लिश। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘यह गुरु साहिब की विशेष कृपा है कि हम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर को मनाएंगे। आइए हम इस धन्य अवसर को ऐतिहासिक तरीके से मनाएं और श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को मानें।’

अचानक बिना किसी तामझाम के ओर बिना किसी कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुचने से श्रद्धालुओ की खुशी का ठिकाना नही रह उन्होंने उनसे मुलाकात की ओर उनके साथ सेल्फी भी ली।

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री के आने की सूचना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी नही थी। प्रधानमंत्री हमेशा ऐसा कुछ करते है जिससे वो आमजन के दिल को छू लेते है और चर्चा में आ जाते है।
(सभी फ़ोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर एकाउंट से ली गई है)





















