
– अज़हर मलिकऊधम सिंह नगर – जिले में कोहरे और ठण्ड ने कोहराम मचा रखा है,ऐसे में इंसान तो इंसान पशु, पक्षी भी ठण्ड की चपेट में है। काशीपुर की इन तस्वीरो में सड़क के किनारे ठिठुरती गौ माताओ को देखिये किस तरह यह बेचारी ठण्ड में मारी मारी फिर रही है। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। भले ही इन गाये के नाम पर देश में बहुत राजनीति की जाती रही हो,लेकिन असलियत यह है कि बाजार में भूख प्यास से से बेहाल होने के साथ अब यह ठण्ड से भी ठिठुर रहीं हैं। अकेले काशीपुर की बात नहीं है,सड़को के किनारे बेसहारा ऐसी गाये आप को हर शहर में दिख जाएंगी।

हिन्दू धर्म शास्त्रों में भले ही गायो को गौ माता का दर्ज़ा मिला हो,लेकिन इनकी ज़िन्दगी ऐसे ही धूप,बरसात और कड़ाके की ठण्ड में सड़क किनारे ही बीत जाती है। इंडिया नज़र आप सभी से आह्वाहन करता है कि इन बेसहारा गायो की मदद करे।
मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि इस साल ठंड सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इंसान तो जैसे तैसे ठण्ड से अपना बचाव कर लेता है,किन्तु बेज़ुबान गायो को आप देख कर अंदाज़ा लगा सकते है। इन गायो को गोशालाओ में भेजने की नगर निगम ने कोई ज़ेहमत नहीं उठाई है। जिससे यह हादसों का शिकार भी होती है।
अकेले गायो की बात नहीं है बल्कि आवारा कुत्ते और दूसरे पशु पक्षी भी ठण्ड के शिकार होते रहते है। यह बेज़ुबान जानवर अपनी व्यथा भी व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में सामाजिक संघठनो के लोगो को आगे आकर इन बेसहारा जानवरो की मदद के लिये हाथ बढ़ाना चाहिए। जिससे उनके दुःख दर्द को हम बाट सके।





















