
बाजपुर – बीती 25 नवम्बर की रात एक शादी समारोह में दो पक्षों में हुआ विवाद अब राजनीतिक तूल भी पकड़ रहा है,जहा आरोपी पक्ष खुद को बेगुनाह बताते हुए उलटे पुलिस पर ही महिलाओ के साथ मारपीट करने और घर से लूटपाट करने के गंभीर आरोप लगा रहे है।
आपको बता दे कि 25 नवम्बर को शादी समारोह में विशाल शर्मा,तुषार शर्मा का संजीव पाठक के पुत्र से झगड़ा हो गया था। जब संजीव कुमार ने बचाव करने की कोशिश की तो उन पर रिवाल्वर तान दी थी। इसी घटना को लेकर संजीव कुमार पाठक ने बाजपुर कोतवाली में विशाल शर्मा,तुषार शर्मा, के खिलाफ तहरीर दी थी। जो तड़के लिख दी गई थी।
यह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही बाजपुर कोतवालों के प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश कुमार के साथ पुलिस टीम संजीव कुमार पाठक को लेकर आरोपियों के घर गई थी। पीड़ित और घटना के चश्मदीद संजीव कुमार पाठक का कहना है कि पुलिस ने जैसे ही सायरन बजा कर गेट पर दस्तक दी और पुलिस ने अपना परिचय भी दिया। इसके बाद भी पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और पुलिस फ़ोर्स को बुलाया। पुलिस पर ज़ेवर और नकदी लूटने और महिलाओ के साथ मारपीट करने के आरोप झूठे लगाये गये है,इनमे कोई सच्चाई नहीं है।
(संजीव कुमार पाठक)
वही इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को निशाना बनाते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाये है। उनका कहना है कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक महिलाओ और घर के बुज़ुर्गो को पीटा है,जिससे एक बुजुर्ग की टाँग में फ्रेक्टर हो गया है। उनका कहना है कि परिवारजनो का कहना है कि पुलिस उनके ज़ेवर और नकदी भी लूट कर ले गई है और महिलाओ के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया है।
जितेंद्र शर्मा का कहना है कि वो इस मामले के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट दायर कर घटना की न्यायिक जांच की मांग करेंगे। साथ ही पुलिस के ज़ुल्म के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे।
(जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा)
प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश कुमार का कहना है कि उनपर लगाये गये आरोप पूरी तरह निराधार है उसमे कोई सच्चाई नहीं है,सारे आरोप निराधार है बचने के लिये ऐसे आरोप लगा रहे है। सच्चाई आप को बता दी गई थी वोही सच है।
(प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश कुमार)
अब यह मामला राजनीतिक बनता जा रहा है, कांग्रेस पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है। सच क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो बाजपुर का राजनीतिक तापमान ठण्ड में गर्म होता जा रहा है।
पुलिस और खुफियातंत्र इस मामले पर नज़र रखे हुए है,यह मामला दो परिवारों के बीच से निकल कर अब सियासत का मुद्दा बन गया है। देखना है आगे क्या कार्यवाही होती है ?





















