
इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर : अग्रसेन कालोनी में घर से बुलाकर भाजपा समर्थित नगर निगम के पार्षद प्रकाश सिंह धामी की सनसनीखेज हत्या कांड में पुलिस ने मास्टर माइंड ढाई हजार रुपये के इनामी पूर्व सभासद राजेश गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जिले की सर्विलांस टीम काफी समय से राजेश गंगवार की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए थी,सूत्रों का कहना है कि जब राजेश गंगवार रामनगर में एक व्यक्ति से मिलने गया था । तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। लेकिन पुलिस ने अभी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है ।

मृतक प्रकाश सिंह धामी
इस मामले में राजेश गंगवार ओर उसके भाई ने हाईकोर्ट में अर्ज़ी दी थी। लेकिन इस पर अभी उसे कोई राहत नही मिली थी। सूत्रों का कहना है पुलिस उससे अभी अज्ञात स्थान पर रख कर धामी हत्याकांड के वारे में पूछताछ कर रही है।
जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने हत्या कांड की साज़िश में पूर्व सभासद राजेश गंगवार उसके भाई अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा के नामो का खुलासा किया था।
एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने शूटरों को चार लाख की सुपारी दी थी । पुलिस ने एक शूटर को पकड़ा तो उससे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था। तब इन फरार आरोपियों पर ढाई ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।





















