
राजेश शुक्ला विधायक
– ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की 900 करोड़ की पहली किश्त जारी
– 1100 एकड़ में 2400 करोड़ रूपये से बनेगा हवाई अड्डा
– अब पंतनगर से उड़ेंगे अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने
इंडिया नज़र ब्यूरो
इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा : अब पंतनगर हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने उड़ सकेगी,जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही राज्य के व्यापार में भी इज़ाफ़ा होगा। काफी समय से किच्छा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश शुक्ला इस योजना को मूर्त रूप दिलवाने के लिये प्रयासरत थे। आखिरकार प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना के लिए किच्छा के निकट पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की लगभग 1100 एकड़ भूमि देने का स्वीकृत कर दी है। अब स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापना की कार्यवाही शुरू हो गई है।
‘इंडिया नज़र’ से विशेष बातचीत में विधायक राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अब डबल इंजन की सरकार पर ऊँगली उठाने वालो को इस सच को स्वीकार करना चाहिए कि जो भाजपा कहती है उसे पूरा भी करती है।
उन्होंने कहा कि ग्यारह सौ एकड़ भूमि अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डे के लिये स्वीकृत हो गई है साथ ही 2400 करोड़ से बनने वाले इस हवाई अड्डे की पहली किश्त के रूप में 900 करोड़ रूपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कुछ लोग इस हवाई अड्डे को दूसरी जगह ले जाने की अफवाहे फैला रहे थे।
राजेश शुक्ला ने कहा कि वो केंद्र सरकार से एवं राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना के लिये भूमि की मांग कर रहे थे। राज्य की कैबिनेट ने एक ग्यारह सौ एकड़ भूमि स्वीकृत कर मेरी विधानसभा को एक अनमोल तोफहा दिया है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकारें काम कर रही हैं। विपक्ष के मित्र जो बार-बार डबल इंजन पर सवाल उठाते हैं उन्हें किच्छा विधानसभा में राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहे आदर्श राजकीय महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय व इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निर्माण के बाद अब अपनी राय बदल लेनी चाहिए। उनका मकसद क्षेत्र में विकास कार्यो को बढ़ावा देना है,वो किसी अफवाह या झूठे आरोपों पर कुछ नहीं बोलते है। राजेश शुक्ला ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त भी किया।





















