– अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक 1.15 किमी सड़क बनेगी, काशीपुर बाईपास पर घटेगा यातायात का दबाव
– ड्रेनेज परियोजना के लिए 8.82 करोड़ की पहली किश्त स्वीकृत
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – शहरवासियों को जाम और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में महापौर विकास शर्मा के प्रयासों को सफलता मिली है। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक 1.15 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। दशकों से बंद पड़े इस मार्ग को मिनी बाईपास के रूप में विकसित करने से इंदिरा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, इंदिरा बंगाली कॉलोनी और भूरारानी क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे काशीपुर बाईपास पर यातायात का दबाव भी कम हो सकेगा।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। अब संबंधित विभाग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।
वहीं, शहर को जलभराव से राहत दिलाने के लिए तैयार 441.79 करोड़ रुपये की ड्रेनेज परियोजना के लिए भी शासन ने 8.82 करोड़ रुपये की पहली किश्त स्वीकृत कर दी है। महापौर के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। दोनों परियोजनाओं से शहर की यातायात व्यवस्था और जल निकासी में सुधार की उम्मीद है।
ड्रेनेज परियोजना के लिए भी स्वीकृत हुई 8.82 कनरोड़ की पहली किश्त
रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से ड्रेनेज परियोजना में भी बड़ी सफलता मिली है। महापौर विकास शर्मा शहर को जल भराव से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, पिछले दिनों इसको लेकर वार्डों में व्यापक सर्वे भी कराया गया था और उसके बाद 441.79 करोड़ का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया। जिसे शासन से मंजूरी मिल चुकी है। महापौर ने बताया कि इस बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भी शासन से 8.82 करोड़ की पहली किश्त मंजूर हो गयी है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जायेगा।




















