– विधायक निधि से बनेगी सड़क, शनि मंदिर का होगा भव्य सौंदर्यकरण
– इंडिया नजारत ब्यूरो
रुद्रपुर – शिव अरोरा ने वार्ड नंबर 35 आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में विधायक निधि से कराए जा रहे दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद पति गोविंद राय के नेतृत्व में विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विधायक शिव अरोरा ने गोपाल के घर से रखात दास के घर तक बनने वाली 28 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया, जिस पर करीब 2.25 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही बंगाली कॉलोनी स्थित शनि मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का भी नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। मंदिर सौंदर्यकरण पर लगभग 4.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है और यहां से भाजपा को हमेशा भरपूर समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और धार्मिक स्थलों को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण और शनि मंदिर का सौंदर्यकरण विधायक निधि से कराया जा रहा है। इससे पहले भी वार्ड में कई सीसी सड़कें और बड़े दुर्गा मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने का कार्य कराया जा चुका है।
कार्यक्रम में पार्षद सरो राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, गोविंद राय, अनिल शर्मा, रविंद्र धर, डॉ. ईश्वर मलिक, ममता जीना, बल्लू बर्मन, रमेन कौर, संजय ढाली और आशीम समादार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।