| इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामेश्वरपुर में राज्य योजना के तहत 658 मीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 45.29 लाख की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामवासियों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में लगभग 28 लाख की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर पंचायत लालपुर में विधायक निधि से 2 लाख की लागत से निर्मित सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

सिरौली कला क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें जिला योजना के तहत वार्ड 18 में 12 लाख की लागत से लगभग 150 मीटर सड़क निर्माण, वार्ड 20 इंदिरा नगर में 5 लाख की लागत से सीसी सड़क, मस्जिद से जलील के घर तक 4.99 लाख की सड़क, वार्ड 18 में 2.38 लाख की लागत से मार्ग निर्माण तथा शव रखने हेतु 1.53 लाख की लागत से फ्रिज स्थापना शामिल है।
विधायक बेहड़ ने कहा कि रामेश्वरपुर वासियों की मांग पर गांव में श्मशान घाट, शेड और पूजा घाट का निर्माण कराया गया है, जबकि मंदिर निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए अन्य सड़कों के प्रस्ताव जिला योजना एवं अन्य योजनाओं में भेजे गए हैं, जिनकी शीघ्र स्वीकृति की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विधायक बेहड़ ने कहा, “मेरे लिए क्षेत्र का विकास एक सतत प्रक्रिया है। लालपुर, सिरौली कला एवं आसपास के क्षेत्रों में कई नई सड़कों और विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन्हें जल्द स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक विकास का प्रत्यक्ष लाभ महसूस करे।”
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ, किन्नू शुक्ला, एनयू खान, सईदुल रहमान, फरियाद शाह, इलियाज शाह, मिस्बाउल, सरवर, नजाकत खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।




















