– पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह, 2027 में भाजपा की जीत का लिया संकल्प
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचीं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। गल्ला मंडी से शुरू हुए रोड शो में विधायक शिव अरोड़ा उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
रोड शो गल्ला मंडी से मुख्य बाजार, डीडी चौक, खेड़ा रोड होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। रास्ते भर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मीना शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
रोड शो गल्ला मंडी से मुख्य बाजार, डीडी चौक, खेड़ा रोड होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। रास्ते भर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मीना शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार से जिस तरह का स्नेह और सम्मान उन्हें मिल रहा है, वह पार्टी को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए अपना हर क्षण समर्पित करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी तथा महिला विरोधी ताकतों और महिलाओं का अपमान करने वालों के खिलाफ उनकी आवाज बुलंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की सेवा करेंगी और वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगी। साथ ही रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प भी लिया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए कार्य करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप में एक आदिवासी महिला को सम्मानपूर्वक स्थापित किया, जो महिला सम्मान का बड़ा उदाहरण है।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मीना शर्मा के भाजपा में आने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को मिलेगा तथा रुद्रपुर में भाजपा और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगी।
जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भी मीना शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उनका पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीना शर्मा की कार्यशैली और अनुभव से भाजपा को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।




















