– आदर्श मेहरा बने स्कूल टॉपर, इनाया खान ने छात्राओं में मारी बाज़ी, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर
| इंडिया नज़र ब्यूरो,
किच्छा – किच्छा स्थित सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों की इस सफलता पर जहां स्कूल प्रबंधन गर्व महसूस कर रहा है, वहीं अभिभावकों में भी उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।
स्कूल के प्रिंसिपल फादर अलेक्ज़ेंडर मोंटेइरो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा। आदर्श मेहरा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मिलन देव सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,किच्छा – किच्छा स्थित सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों की इस सफलता पर जहां स्कूल प्रबंधन गर्व महसूस कर रहा है, वहीं अभिभावकों में भी उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।
स्कूल के प्रिंसिपल फादर अलेक्ज़ेंडर मोंटेइरो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा। आदर्श मेहरा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मिलन देव सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तीसरे स्थान पर किच्छा की इनाया खान ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ टॉप-3 में जगह बनाई, बल्कि छात्राओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मार ली। इनाया खान, रिज़वान खान और उज़्मा खान की पुत्री हैं और उन्होंने अपने क्लास ए सेक्शन में भी टॉप किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल के प्रिंसिपल फादर अलेक्ज़ेंडर मोंटेइरो ने कहा, “हमारे छात्रों ने इस वर्ष जिस मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की है, उसका परिणाम आज सभी के सामने है। यह सफलता सिर्फ छात्रों की नहीं बल्कि हमारे समर्पित शिक्षकों और सहयोगी अभिभावकों की भी है। हम आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
छात्रा इनाया खान की माँ उज़्मा खान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा,“मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उसने पूरे साल मेहनत की और आज उसका परिणाम सामने है। इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय स्कूल के शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया। मैं स्कूल प्रबंधन का दिल से धन्यवाद करती हूं।”
स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि छात्रों की इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए अभिभावकों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सेंट मेरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है।






















