– होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री
काशीपुर – नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन में भाग लेते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को सुदृढ़ करती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि काशीपुर में 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है, जबकि काशीपुर-रामनगर हाईवे के चौड़ीकरण, मिनी बाईपास, पेयजल, सीवरेज, औद्योगिक हब और अरोमा पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।