

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक एसोसिएशन एवं डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेट पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल 2026 का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी एवं नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह और डिसएबल स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित एवं विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपक गुलाटी ने कहा कि पैरा खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में भी अनुकरणीय प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस चैंपियनशिप के माध्यम से जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, वो सभी 6 से 10 मार्च को तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियां में चयनित खिलाड़ी गर्वित यादव,गौरव पांड्या,शुभेंदु मन्ना,कुंदन सिंह भंडारी,विनोद रावत,गौरव नयाल,शरद जोशी, रोहित कार्की,नवनीत पैन्यूली,अजीत सिंह,शिवांगी पांडे ,तरुण सिंह,प्रेमा विश्वास,कमाल हसन,रवि पाल,चिराग बरेठा,हर्षित रजपुत,उमा सरकारचयनित खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अमिता एनआईएस कोच प्रेम कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, संदीप चौधरी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी नीलिमा राय, सत्य प्रकाश, सूर्य प्रताप सिंह भंडारी, भुवन गुप्ता,शालू पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। संयोजक हरीश चौधरी द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए और आयोजन ने प्रदेश में पैरा खेलों को नई दिशा देने का संदेश दिया।























