– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रुद्रपुर क्षेत्र में प्रस्तावित विद्युत शटडाउन को स्थगित कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा मटकोटा पावर हाउस एवं भदईपुरा पावर हाउस में मरम्मत कार्य के लिए जारी शटडाउन आदेश पर संज्ञान लेते हुए शिव अरोरा ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।
विधायक शिव अरोरा ने अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर बातचीत करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि होली जैसे प्रमुख पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में विभिन्न स्थानों, गली, मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मिलन कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं, ऐसे में बिजली शटडाउन उचित नहीं होगा।
विधायक शिव अरोरा के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने सहमति जताते हुए मरम्मत कार्य को होली के बाद कराने का निर्णय लिया है। आज प्रस्तावित शटडाउन को भी निरस्त कर दिया गया है। अब यह रूटीन मरम्मत कार्य होली पर्व के उपरांत किया जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे होली के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं, अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करें तथा सामाजिक समरसता का संदेश दें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी प्रकार का शटडाउन त्योहारों के दौरान न लिया जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो।