

किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने लगभग 52 लाख रुपये की लागत से 12 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। विभिन्न ग्राम सभाओं में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को विकास की सौगात दी।
विधायक निधि से ग्राम कुर्रेया में लगभग 18.90 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्य कराए गए। इनमें नई मस्जिद के पास सीसी सड़क निर्माण (4.99 लाख), मेन रोड से अब्बास अली के घर तक सीसी सड़क (1.01 लाख), सलीम के घर से गुड्डू तक सीसी सड़क (4.46 लाख), जाहिद के घर से अजमत के घर तक इंटरलॉक टाइल निर्माण (1.68 लाख), छोटे के घर से भूरा के घर तक सीसी सड़क (4.99 लाख) तथा मेन रोड से जाकर के घर तक सीसी सड़क (1.77 लाख) शामिल हैं।

इसी क्रम में विधायक निधि से ग्राम सैंजना में अकरम के घर से मुख्तार अहमद के घर तक सीसी सड़क निर्माण (4.90 लाख), सैंजना क्षेत्र में 1.65 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर स्थापना तथा ग्राम धाधा फार्म के मंदिर में टीन शेड एवं फर्श निर्माण (4 लाख) और ग्राम बखपुर के श्मशान घाट पर टीन शेड एवं फर्श निर्माण (4 लाख) के कार्य भी कराए गए।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत मद से सैंजना में 18.50 लाख रुपये की लागत से दो कार्य पूर्ण किए गए, जिनमें एक सड़क निर्माण (9.50 लाख) तथा मेन रोड से जमील अहमद के घर तक सीसी मार्ग निर्माण (9 लाख) शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “पिछले चार वर्षों में हमने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। मेरा प्रयास रहा है कि हर गांव, हर बस्ती तक सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। विकास किसी जाति, वर्ग या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान रूप से होना चाहिए। क्षेत्र का चहुंमुखी और संतुलित विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “जनता ने 2022 में मुझे भारी मतों से विजयी बनाया, उसके लिए मैं आभारी हूं। आपसे अपील है कि 2027 में भी अपना आशीर्वाद और सहयोग प्रदान करें, ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज हो सके। विधायक निधि का एक-एक रुपया पारदर्शिता के साथ जनता की सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है और आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर बढ़ाई जाएगी।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह और प्रेम आर्या, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिन्धी, विजय यादव (प्रधान), तुलसी देवी ग्राम प्रधान, रोशनी देवी ग्राम प्रधान, मनवीर, क्षेत्र पन्त सदस्य शुभम सुखीजा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






















