
किच्छा – भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ का पुतला जलाए जाने की घटना को लेकर कोली समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा कोली समाज की छवि धूमिल करने और राजनीतिक लाभ लेने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा कोली समाज की छवि धूमिल करने और राजनीतिक लाभ लेने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि तिलक राज बेहड़ लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहकर जनसेवा करते आए हैं। क्षेत्र में उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में जाना जाता है। अनुसूचित क्षेत्रों, ग्रामीण बस्तियों और पिछड़े इलाकों में उन्होंने सड़कें, सीसी मार्ग, नालियां, सामुदायिक भवन और अन्य जनहित कार्यों को प्राथमिकता दी, जिससे विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा।
समाज के लोगो ने कहा कि जब वे रुद्रपुर से विधायक थे, उस दौरान कोली समाज के लिए विशेष कार्य कराए गए। रुद्रपुर के वार्ड नंबर-1 रम्पुरा में रामलीला शेड का निर्माण, विभिन्न मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन का निर्माण, नए हाईस्कूल की स्थापना तथा कई धार्मिक स्थलों और सड़कों का निर्माण उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां रहीं। विशेष रूप से रम्पुरा वार्ड में हुए विकास कार्य आज भी क्षेत्र की पहचान बने हुए हैं।
बैठक में यह भी कहा गया कि तिलक राज बेहड़ ने केवल विकास कार्य ही नहीं कराए, बल्कि कोली समाज को राजनीतिक सम्मान और प्रतिनिधित्व भी दिलाया। दर्शन कुमार कोली को किच्छा नगर पालिका का अध्यक्ष तथा मीनू कोली को रुद्रपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज को नेतृत्व में भागीदारी दिलाने के उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिलक राज बेहड़ सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और हर धर्म व वर्ग का सम्मान करते हैं। कोली समाज के नाम पर राजनीति करना और पुतला जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना पूरी तरह निंदनीय है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोली समाज पूरी मजबूती से तिलक राज बेहड़ के साथ खड़ा है और आगे भी एकजुट रहेगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली ने कहा, “तिलक राज बेहड़ जी ने हमेशा कोली समाज सहित सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी क्षेत्र में दिखाई देते हैं। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनका पुतला जलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम इसकी घोर भर्त्सना करते हैं। कोली समाज पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और समाज को बांटने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगा।”
बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, छोटेलाल कोली, सोमपाल कोली, भोला कोली, उमेश कोली, रामचंद्र कोली, राजेश कोली, बाबूराम कोली, धर्मेंद्र कोली, अशोक कोली, धर्मवीर कोली, नंदलाल कोली, खन्ना कोली, राजेंद्र कोली, कमल कोली, रामकिशोर कोली, सरवन कोली, आकाश कोली, भोले कोली, देवकीनंदन कोली, विकास कोली, अनिल कोली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।























