– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा/रुद्रपुर – किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि से निर्मित लगभग 8 लाख रुपये की लागत के तीन विकास कार्यों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामुदायिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इन कार्यों का हुआ उद्घाटन वार्ड नंबर 1, बनखंडी फेस-4 फूलसूंगी में मंदिर की छत निर्माण कार्य (लागत: 2,13,000), ग्राम कनकपुर स्थित शिव मंदिर में टाइल्स/निर्माण कार्य (लागत: 4,00,000) ग्राम आनंदपुर कटिंग, दुर्गा कॉलोनी में मंदिर निर्माण कार्य (लागत: 2,01,000) इन सभी कार्यों की कुल लागत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन कार्यक्रमों के उपरांत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक बेहड़ ने अपने रुद्रपुर स्थित आवास पर भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। नमक फैक्ट्री बंडिया, डाम क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर आयोजित भंडारों में भी उन्होंने सहभागिता की, प्रसाद वितरण किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा “महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। धार्मिक स्थलों का विकास केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। हमारी प्राथमिकता है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहे और हर गांव-वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें।”
उन्होंने समस्त शिवभक्तों को महाशिवरात्रि एवं आगामी नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।