– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने शहर के पांच प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर नजर आया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संयम और सेवा का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा “भगवान महादेव के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे देश के मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़ यह दर्शाती है कि भगवान महादेव समस्त सृष्टि की आत्मा हैं। उनकी कृपा से ही हम सांसारिक जीवन जीते हुए समाज हित में सेवा कार्य कर पा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और देवभूमि उत्तराखंड तथा रुद्रपुर क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही उनकी ईश्वर से प्रार्थना है।
इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, ओमप्रकाश अरोरा, शिवम जग्गा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक की सहभागिता को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।