रुद्रपुर – शारदीय कांवड़ यात्रा एवं 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने व्यापक यातायात प्रबंधन की तैयारी कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जनपद में 12 फरवरी से 15 फरवरी तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध (नो एंट्री) लागू किया गया है। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वन-वे और डाइवर्जन प्लान भी प्रभावी कर दिया गया है।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निर्धारित बॉर्डर व चौकियों से आगे ट्रक, डम्पर, डीसीएम, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली व खनन वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जसपुर, कुण्डा, काशीपुर, आईटीआई, बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज क्षेत्रों में प्रमुख मोड़ों व बॉर्डर से आगे भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

रामपुर की ओर से हल्द्वानी-सिडकुल जाने वाले भारी वाहन रात्रि 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक ही पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे। दूध, गैस, फल-सब्जी और पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है, ताकि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो।
काशीपुर सेक्टर में धामपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, दड़ियाल, रामनगर, हल्द्वानी व नवाबगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित चौकियों से पहले ही डायवर्ट किया जाएगा। जनपद बिजनौर से समन्वय के बाद एनएच पर भी भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे मुरादाबाद–सम्भल–अनूपशहर–हापुड़–मेरठ–दिल्ली–रुड़की–हरिद्वार मार्ग से संचालित किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ियों की संख्या और यातायात दबाव को देखते हुए समय-सीमा में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि यात्रा अवधि के दौरान जारी यातायात प्लान का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।