– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं देहरादून जिला पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष रुचि भट्ट के रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचकर उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और विशेष रूप से महिलाएं पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। यही कारण है कि महिलाओं का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है।
प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को न केवल सम्मान देती है, बल्कि उनकी क्षमता और योग्यता के आधार पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपती है। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पार्टी की मजबूती का प्रमाण है।
भारत भूषण चुघ का कहना है कि “भाजपा महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर लागू करती है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आने वाले समय में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती देगा तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेगा।”
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कुमाऊं संयोजिका अंजू भुड्डी, जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, दीपिका मित्तल, माही सकलानी, सौरव सैनी, राजेश कामरा, प्रीति धीर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।