– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) प्रभारी श्रीमती बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पंतनगर क्षेत्र स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर ही इन स्पा सेंटरों को बंद कर ताले लगाए गए तथा संबंधित संचालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त जांच के दौरान एक बार में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बार का 10,000 का चालान किया गया। वहीं अन्य मामलों में कुल 50,000 के चालान काटे गए।

पुलिस द्वारा जिन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई, उनमें थाई, लग्जरी, गोल्डन, रॉयल मेलोडी, 7 हेवन, सिग्नेचर, डीलक्स, ग्रीन वैली एवं यूनेक्श स्पा सेंटर शामिल हैं। साथ ही इंफिनिटी बार के मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कोर्ट चालानी कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि “जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।